1940s, का वो खौफनाक 'Russian Sleep Experiment', जहां 5 कैदियों को 30 दिन तक बिना सोए ज़िंदा रहने का चैलेंज दिया गया... और फिर जो हुआ, वो किसी बुरे सपने से कम नहीं था... क्या सच में इंसान के अंदर कोई 'जानवर' छुप कर बैठा है जिसे सिर्फ हमारी नींद कंट्रोल करती है...
कहानी 1940 के दशक की है, जब कुछ Researchers ने एक बेहद अजीब और खतरनाक Experiment करने का फैसला किया। उन्होंने पांच कैदियों को एक पूरी तरह से सील कमरे में बंद कर दिया और शर्त रखी कि अगर वे 30 दिनों तक बिना सोए ज़िंदा रह गए, तो उन्हें आज़ाद कर दिया जाएगा।
उन्हें जगाए रखने के लिए कमरे में एक खुफिया और Experimental गैस छोड़ी गई। कमरे में खाना, पानी, पढ़ने के लिए किताबें और Toilet सब कुछ था, बस सोने के लिए बिस्तर नहीं था। पहले पांच दिन सब कुछ बिल्कुल Normal रहा। कैदी आपस में बातें करते थे और बाहर बैठे Researchers माइक्रोफोन के ज़रिए उनकी बातें सुनते थे।
लेकिन धीरे-धीरे उनकी बातों का Subject अजीब और डरावना होने लगा। वे अपने बीते हुए कल के सबसे भयानक किस्से Share करने लगे। नवें दिन अचानक एक कैदी ज़ोर-ज़ोर से चीखने लगा। वह लगातार तीन घंटे तक कमरे में पागलों की तरह भागता रहा और इतनी ज़ोर से चीखा कि उसके गले की नसें फट गईं। सबसे अजीब बात यह थी कि बाकी चार कैदियों ने उसकी इस भयानक चीख पर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद, बाकी कैदियों ने किताबों के Page's को फाड़ा और उन्हें शीशे की खिड़कियों पर चिपका दिया, जिससे बाहर बैठे लोग अंदर का नज़ारा न देख सकें। उसके बाद कमरे से आवाज़ें आना बिल्कुल बंद हो गईं और एकदम Silence छा गया।
जब पंद्रहवें दिन तक अंदर से कोई आवाज़ नहीं आई, तो Researchers डर गए। उन्होंने Intercoms पर कैदियों से कहा कि वे दरवाज़ा खोल रहे हैं, तभी अंदर से एक बहुत ही अजीब और ठंडी आवाज़ आई कि, अब उन्हें आज़ाद नहीं होना है। जब Researchers ने कमरे की गैस बंद करके Fresh oxygen डाली और दरवाज़ा खोला, तो अंदर का नज़ारा रूह कंपा देने वाला था।
कैदियों ने कई दिनों से खाना नहीं छुआ था। नींद न आने और उस रहस्यमयी गैस के असर से, वे पूरी तरह अपना मानसिक संतुलन खो चुके थे और उन्होंने खुद को ही बुरी तरह Injured कर लिया था। सबसे डरावनी बात यह थी कि वे सोने से डर रहे थे और ज़ोर-ज़ोर से चिल्ला कर मांग कर रहे थे कि उस ज़हरीली गैस को वापस चालू किया जाए
जब उन कैदियों को ज़बरदस्ती Hospital ले जाया गया, तो वहां उनकी "शारीरिक ताकत" एक आम इंसान से कई गुना बढ़ चुकी थी। वे डॉक्टरों से बस एक ही मांग कर रहे थे कि उन्हें न सुलाया जाए। इस कहानी का सबसे खौफनाक हिस्सा तब आता है जब एक Researcher डर कर एक कैदी से पूछता है कि तुम लोग आखिर हो क्या.. "एक कैदी खौफनाक मुस्कान के साथ जवाब देता है कि क्या तुम इतनी जल्दी भूल गए, हम तुम्हारे ही अंदर का वो पागलपन और वो जानवर हैं, जिसे तुम्हारी सभ्यता और तुम्हारी रोज़ की नींद हर रात दबा कर रखती है" ।
यह कहानी इंसान के Psychology और डर को बहुत गहराई से दिखाती है। यह सोचने पर मजबूर कर देती है कि नींद हमारे दिमाग को शांत और हमें इंसान बनाए रखने के लिए कितनी ज़रूरी है।
#rus

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें