सोमवार, 9 अगस्त 2021

मुजफ्फरपुर बालीका गुर्ह

 

 आंटी कहती थी ‘कीड़े की दवाई’ है और खाना में मिला कर देती थी. दवा खाते ही नींद आने लगती थी. सुबह को जब आँख खुलती थी तो हमारे कपड़े फ़र्श पर फेंके हुए दिखते थे. हम नंगे होते थे बिस्तर पर.

 ⁃ ब्रजेश अंकल हम को अपने ऑफ़िस में ले जाते थे. वहाँ जा कर हमारे प्राइवेट पार्ट को इतने ज़ोर से स्क्रैच करते थे कि ख़ून निकल आता था.

 ⁃ खाना खिला कर हमें ब्रजेश अंकल के रूम में ज़बरदस्ती भेजा जाता था. वहाँ रात को कोई मेहमान आने वाला होता था.

 ⁃ जब हम गन्दा काम (सेक्स) के लिए मना करते थे तो हमारे पेट पर आंटी लात से मारती थी.

 ⁃ हमें कई रोज़ भूखा रखा जाता था. खाना माँगने पर गर्म तेल और गर्म पानी हम पर फेंक देती थी आंटी.


ऊपर लिखी बातें किसी कहानी का हिस्सा नहीं है. ये कल यानि शनिवार को मुज़फ़्फ़रपुर के ‘सेवा संकल्प बालिका गृह’ में हुए बलात्कार पीड़िता बच्चियों ने अपने टेस्टिमोनी में कहा है. जिन बच्चियों ने बातें कहीं हैं उनकी उम्र सात से दस साल के बीच है.


जब भी सोचती हूँ कि बलात्कार पर अब एक शब्द लिख कर ख़ुद को जाया नहीं करूँगी तब कुछ न कुछ ऐसा घटता है कि मन चित्कार कर उठता है.


मैं सोच नहीं पा रही हूँ कि वो बच्चियाँ जो माँ-बाप से बिछड़ गयी या जो अनाथ हैं, उन्हें आप एक सुरक्षित माहौल देने का वादा कर एक घर में ले आते हैं और फिर उनका बलात्कार. छी!


और बलात्कार भी कहाँ हो रहा था?


एक ऐसे कैंपस में जिसके बग़ल से क्रांति के ‘प्रातःकमल’ अख़बार छप कर निकल रहा है.


बलात्कार कर कौन रहा था?


‘प्रातः कमल’ का मालिक ब्रजेश ठाकुर.


कौन हैं ये ब्रजेश ठाकुर आइए आपको इनके बारे में थोड़ा डिटेल से बताते हैं.


आदरणीय ब्रजेश ठाकुर जी मालिक हैं, हिंदी अख़बार ‘प्रातःकमल’ उर्दू अख़बार ‘हालात-ए-बिहार’ और अंग्रेज़ी अख़बार ‘न्यूज़ नेक्स्ट’ के.


इसके अलावा वो समाज सेवा के लिए लड़कियों और महिलाओं के उत्थान  के लिए पाँच ‘शेल्टर होम’ चलाते हैं.


जिसके लिए उन्हें बिहार सरकार से एक करोड़ रुपए की अनुदान राशि मिलती है. 


जिसमें से मुज़फ़्फ़रपुर शॉर्ट स्टे होम के लिए उन्हें 40 लाख अलग से मिलता है.


इतना ही नहीं ठाकुर जी एक वृद्धाश्रम भी चलाते हैं जिसके लिए 15 लाख सरकार की तरफ़ से मिलता है. और ‘सेल्फ़ हेल्प कम रहबिटेशन’ के नाम पर 32लाख ऊपर से और.


अब आप ख़ुद ही अंदाज़ा लगाइए कि ऐसे रसूखदार आदमी के सामने किसी की भी हिम्मत है कि वो एक शब्द भी बोल सके.


बालिका गृह के आस-पास रहने वाले लोग बोलते है कि उन्हें बालिका गृह के अंदर से चीख़ने-रोने की आवाज़ें आती थी. मगर ब्रजेश ठाकुर के रौब के आगे वो कुछ पूछने तक की हिमाक़त नहीं कर सकते थे.


ब्रजेश ठाकुर के पहुँच का अंदाज़ा इसी से लगा लीजिए कि अभी उसका ये बालिका गृह सील हुआ है और अभी ही ‘भिखारियों के शेल्टर होम’ के लिए सरकार की तरफ़ से उसे टेंडर मिला है.


जिसके तहत हर महीने उसे एक लाख रुपय मिलेंगे.


मेरे इस लेख लिखने का कोई फ़ायदा नहीं है. मैं जानती हूँ. क्यूँ?


क्यूँकि जिनको ब्रजेश ठाकुर जैसे दरिंदे के ख़िलाफ़ करवाई करनी चाहिए वो तो उसके गोद में जा बैठे हैं.


वैसे भी किसको पड़ी है उन अनाथ लड़कियों की. देश में हर दिन हज़ारों बलात्कार होते हैं. क्या हुआ जो 34 और लड़कियों का हो गया.


कम से कम वो ज़िंदा तो है. 

😡😡😡😡😡😡😡😡😡😡😡

लिखने वाले ने अपनी जिम्मेदारी निभाई अब हमारी बारी है..

अगर हम इस घटना पर चुप बैठे रहे, इन बच्चियों को इंसाफ़ दिलाने के लिये अपने हिस्से की भी कोशिश न कर सके तो हमारा इंसान होना व्यर्थ है.. जहाँ भी हैं बाहर निकलिए सड़कों पर, नहीं निकल सकते तो फेसबुक व्हाट्सएप पर लगातार इस मुद्दे को उठाईये. सरकार तक अपनी आवाज़ पहुंचाईये, सवाल पूँछिये, जवाब मांगिये नीतीश बाबू से कि उनकी नाक के नीचे ये सब कैसे चलता रहा..!!!

                                                            लेखक - रविन्द्र बारोट


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कैप्सुला मुंडी

  इटली का अनोखा प्रोजेक्ट: 'कैप्सुला मुंडी' – मौत का नया हरा-भरा अंदाज़ क्या आप सोच सकते हैं कि मौत के बाद भी इंसान का हिस्सा प्रकृत...